Friday, September 4, 2026

इसी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई थी मुख्य आरोपी संजय रॉय की गिरफ्तारी,यहां देखें उस रात की तस्वीर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर संग रेप और मर्डर के मामले में देशभर में आक्रोश का माहौल है। मामले की जांच सीबीआई कर रही है। मामले के मुख्य आरोपी संजय रॉय को जिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया था, उसकी एक तस्वीर अब सामने आ गई है। दरअसल हमारे पास संजय रॉय की जो तस्वीर है वह सीसीटीवी ग्रैब है, जिसमें संजय रॉय सेमिनार हॉल के पास दिखाई दे रहा है। यह सीसीटीवी ग्रैब रात करीब 1.3 बजे का बताया जा रहा है। वारदात वाले दिन आरोपी संजय रॉय सेमिनार हॉल के पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था।

गले में लटकता दिखा था ब्लूटूथ

साथ ही इसमें संजय के गले में जो ब्लूटूथ लटकता दिख रहा है, वही ब्लूटूथ घटनास्थल से बरामद की गई थी। इसे जब संजय रॉय के मोबइल से पेयर किया गया तो यह आसानी से पेयर हो गया, जिसके बाद संजय की गिरफ्तारी की गई। कोलकाता पुलिस ने अस्पताल के इन्हीं सीसीटीवी फुटेज और ब्लूटूथ के आधार पर संजय रॉय की गिरफ्तारी की थी और पूछताछ की जिसके बाद संजय ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था। बता दें कि इसी मामले में कई तरह के दावे किए जा रहे हैं।

पीड़िता की मां ने क्या कहा?

पीड़िता डॉक्टर की मां ने कहा कि जिस दिन यह घटना घटी उस दिन अस्पताल में 70 से अधिक मरीज भर्ती थी। उस दिन किसी ने भी ये नहीं सोचा या पूछा कि एक डॉक्टर इतने देर से क्यों गायब है। इन्हीं सब कारणों से और संदेह बढ़ रहा है कि इसमें किसी एक व्यक्ति का हाथ नहीं है। उन्होंने अपने इंटरव्यू में उस दिन की पूरी घटना बताई कि कैस उन्हें किसी का फोन आता है और कहा जाता है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद उन्हें सेमिनार हॉल में नहीं ले जाया जाता और 3 घंटे तक उन्हें इंतजार करना पड़ता है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.