Friday, September 4, 2026

इलेक्ट्रिक के शोरूम में लगी भीषण आग, मौके पर विधायक पहुँचे विधायक शिव अरोरा ने स्थिति का लिया जायजा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। त्योहारों के सीजन मे आग लगने की घटना थमने का नाम नहीं ले रही, आज सुबह ही मुख्य बाजार विधवानी मार्क मे नागपाल इंटरप्राइजेज इलेक्ट्रिक की दुकान मे भीषण आग लग गयी, जिसकी सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा भी मौके पर पहुँचे, तो वही दमकल विभाग की गाड़िया मौके पर आगे बुझने के लिये कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, वही विधायक शिव अरोरा बोले आग बहुत भयावय है जिसके कारण पूरा समान जो चार मंजिल तक भरा था जल कर खाक हों गया निश्चित रूप से त्यौहार कर के नागपाल इंटरप्राइजेज के स्वामी श्री अशोक नागपाल ने दिवाली के सीजन को देखते हुए अपने इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में सामान भरा हुआ था, लेकिन एक शॉर्ट सर्किट के चलते उनके इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में विकराल रूप ले लेगी इसका अंदाजा नहीं था , जिसके कारण उनका बहुत बड़ा नुकसान हुआ है, विधायक शिव अरोरा ने दुकान स्वामी से मुलाक़ात कर इस संकट की घड़ी मे उनकी हिम्मत बँधायी। विधायक ने कहाँ की दिवाली पर हर व्यापारी इस उम्मीद से रहता है की उसके साल का सबसे बड़ा सीजन होता है लेकिन यह आग लगने से उस दुकान स्वामी का बहुत बड़ा नुकसान हुआ है ,

वही विधायक शिव अरोरा ने दमकल विभाग के अधिकारियो से आग की स्थिति का जायदा लिया ओर हुए नुकसान के बारे मे जानकारी लीं, विधायक शिव अरोरा ने दमकल विभाग व प्रशासनिक अधिकारियो से नुकसान आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने को कहाँ है जिससे दुकान स्वामी की हर सम्भव मदद हेतु प्रयास किया जा सके। वही विधायक शिव अरोरा ने दुकानदारों से अपील की शॉर्ट सर्किट्स से निजात हेतु उचित सावधानियां बरतें जिससे ऐसी घटना होने से बचा जा सके।

इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, कोषाध्यक्ष संदीप राव, राजकुमार खनीजो,मनोज मदान, दीपक तनेजा, रमेश कालरा, हर्षित कालरा, विशु अरोरा, पवन ग्रोवर, दीपक ग्रोवर, अजय गाबा, बंटी बांगा, दीपक देवल व अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.