Saturday, September 5, 2026

इन 10 जिलों में मौसम लेगा करवट,आ सकते हैं आंधी तूफान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मौसम विभाग ने राज्य के दस जिलों में मंगलवार को 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। हवा की वजह से जंगलों में आग और भड़क सकती है। सोमवार को जारी अलर्ट के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की भी संभावना है, लेकिन इससे जंगलों से बहुत राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को राज्य के देहरादून, हरिद्वार और टिहरी को छोड़कर बाकी सभी जिलों में तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा है। जिस तरह से उत्तराखंड के जंगलों में आग विकराल रूप ले रही है, उसमें तेज हवाओं की वजह से जंगलों में आग और भी भड़क सकती है। वन विभाग ने भी इसकी आशंका जताई है।

इधर मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश भी हो सकती है। जिसमें आठ मई के बाद थोड़ा तेजी के आसार हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.