Saturday, September 5, 2026

इन शिक्षकों से वसूली के निर्देश, हर माह होगी अब समीक्षा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। प्रदेश में गलत तरीके से वेतन ले रहे शिक्षकों से वसूली के निर्देश, हर माह होगी अब समीक्षा प्रदेश में कई शिक्षक और कर्मचारी नियमों के विपरीत तय से अधिक वेतन ले रहे हैं। अब हर महीने तय समय पर जिलों से इस संबंध में जानकारी उपलब्ध कराए जाने के साथ ही हर माह 10 तारीख को इसकी समीक्षा की जाए। प्रदेश में गलत वेतन ले रहे शिक्षकों से वसूली के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिलों से हर महीने इसकी रिपोर्ट मांगी गई, लेकिन अब तक निदेशालय को कोई रिपोर्ट नहीं मिली। वित्त नियंत्रक मो. गुलफाम अहमद ने मुख्य शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश में कहा कि शिक्षा विभाग में गलत वेतन तय कर शिक्षकों को इसका भुगतान कर दिया गया है।

जो शिक्षक और कर्मचारी नियमों के विपरीत तय से अधिक वेतन ले रहे हैं। उसे ठीक कराकर नियमानुसार वेतन भुगतान कराया जाए। निर्देश में कहा गया है कि जिलों से हर महीने की 15 तारीख तक इसकी सूचना मांगी गई थी, लेकिन शिक्षा निदेशालय को इस संबंध में सूचना नहीं मिली। हर महीने तय समय पर जिलों से इस संबंध में जानकारी उपलब्ध कराए जाने के साथ ही हर माह 10 तारीख को इसकी समीक्षा की जाए।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.