Friday, September 4, 2026

इन पांच जिलों में अगले तीन दिन पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ बागेश्वर और गढ़वाल के उत्तरकाशी चमोली व रुद्रप्रयाग जिलों में 8 से 10 फरवरी तक बादलों की आवाजाही के बीच बूंदाबांदी होने की संभावना है। उच्च हिमालय में 3500 मीटर से ऊंची चोटियों पर हिमपात हो सकता है। जानिए मौसम का पूरा हाल।

फरवरी का दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। हालांकि विक्षोभ के कमजोर होने की वजह से इसका प्रभाव ऊंचाई वाली जिलों पर ही दिखाई देगा।

विशेषकर कुमाऊं मंडल के पिथाैरागढ़, बागेश्वर और गढ़वाल के उत्तरकाशी, चमोली व रुद्रप्रयाग जिलों में आठ से 10 फरवरी तक बादलों की आवाजाही के बीच बूंदाबांदी होने की संभावना है। उच्च हिमालय में 3500 मीटर से ऊंची चोटियों पर हिमपात हो सकता है।

उच्च हिमालय में 3500 मीटर से ऊंची चोटियों पर हो सकता है हिमपात शुक्रवार को समूचे कुमाऊं में मौसम साफ बना रहा। दिन में चटख धूप खिली रही। हालांकि हवा की गति थोड़ी बढ़ गई है। छह से आठ किमी प्रति घंटे की गति से चली हवा से धूप का असर खास नहीं रहा।

मैदानी क्षेत्रों में रात के समय कोहरा छाने से शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा लेकिन पर्वतीय क्षेत्र में साफ मौसम की वजह से अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। पर्वतीय क्षेत्र में दिन का तापमान 16 से 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है।

न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। पाला जमने की वजह से चंपावत जिले लोहाघाट में न्यूनतम तापमान माइनस 1.1 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार से ऊंचे जिलों में मौसम बदलेगा लेकिन तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होने लगेगी।

शुक्रवार का अधिकतम व न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

चंपावत में अधिकतम 19.4 व न्यूनतम तापमान -0.1।

लोहाघाट में अधिकतम 19.6 व न्यूनतम तापमान -1.1।

पिथौरागढ़ में अधिकतम 21.6 व न्यूनतम तापमान 6.1।

अल्मोड़ा में अधिकतम 23.7 व न्यूनतम तापमान 0.9।

बागेश्वर में अधिकतम 26.7 व न्यूनतम तापमान 6.9।

मुक्तेश्वर में अधिकतम 16.5 व न्यूनतम तापमान 4.4।

हल्द्वानी में अधिकतम 22.6 व न्यूनतम तापमान 9.5।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.