Saturday, September 5, 2026

इन जिलों मे बारिश का येलो अलर्ट जारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। राज्य मे इस समय बारिश ने अपना रौद्ररूप ले रखा है शुक्रवार को कुमाऊं क्षेत्र के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गर्जन के साथ बिजली चमकने/बहुत तीव्र से अत्यधिक तीव्र बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को देहरादून, पौडी, टिहरी और हरिद्वार जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा / बिजली चमकने के साथ आंधी / बहुत तीव्र से अत्यधिक तीव्र बारिश की संभावना को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा आज चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश / गर्जन के साथ बिजली गिरने तीव्र से बहुत तीव्र बारिश होने की संभावना के संबंध में येलो अलर्ट (वॉच) भी जारी किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

राजधानी देहरादून में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है। हल्की से मध्यम बारिश/गर्जन के साथ कुछ दौर की बारिश होने की संभावना है।

वहीं राज्य मे हो रही बारिश से कई सड़कें भी बन्द हो गई हैं तो वहीं कई जिलों मे स्कूलों मे भी अवकाश घोषित किया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.