Friday, September 4, 2026

इन जिलों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट!!

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है मंगलवार की देर रात आए आंधी-तूफान से जनजीवन अस्त व्यस्त होने के साथ ही तीन लोगों की मौत हो गई।मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के जनपदों में अगले 24 घंटे गरज चमक के साथ बारिश मैदानी इलाकों में तेज झक्कड़ हवाएं चलने की संभावना है तथा नैनीताल ,उधम सिंह नगर ,हरिद्वार, पौड़ी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने 25 मई को राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज बौछार आकाशीय बिजली ओलावृष्टि झक्कड़ वायु गति 70 किलोमीटर से बढ़कर अब 80 किलोमीटर प्रति घंटा की संभावना से चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है इसके अलावा 25 मई को राज्य के जनपदों में कहीं कहीं गर्जन के साथ तेज बौछार आकाशीय बिजली ओलावृष्टि झक्कड़ वायु गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक चलने तथा राज्य के नैनीताल , पौड़ी , उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.