Friday, September 4, 2026

इन जिलों पर पाले और कोहरे का येलो अलर्ट जारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। मैदानों में कोहरा और शीतलहर परेशान करेगी। मौसम निदेशक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि हरिद्वार, यूएसनगर जिले में घना कोहरा छाया रहेगा। दोनों जिलों में शीत दिवस की भी आशंका है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पौडी, नैनीताल के मैदानी इलाकों में रात व सुवह कुछ कोहरा छाया रह सकता है।

हल्द्वानी में सर्दी का सितम जारी है। गुरुवार सुबह भी शहर कोहरे की चादर से ढका रहा। घना कोहरा व शीतलहर चलने के कारण न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में सीजन के सबसे ठंडे दिन में लोगों की कंपकंपी छूटती रही।

हल्द्वानी शहर सुबह से कोहरे की चादर से ढका रहा। करीब 10 बजे के बाद हल्की धूप निकली। हालांकि ठंडी -हवाओं के चलते धूप भी बेअसर रही। कोहरे से सुबह वाहनों का संचालन भी प्रभावित रहा। सड़कों पर वाहन लाइट जला कर रेंगते नजर आए। पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया, गुरुवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 10, जबकि न्यूनतम 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.