Saturday, September 5, 2026

इन अधिकारियों को मिलेगा जल्द प्रमोशन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के प्रोविंशियल सिविल सर्विस (पीसीएस) अधिकारियों को जल्द प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। बुधवार को उनकी डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (डीपीसी) की बैठक सम्पन्न हो गई है। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के बाद इस संबंध में आदेश जारी किया जाएगा।

इस डीपीसी में कुल 39 पीसीएस अफसरों के प्रमोशन पर चर्चा की गई। इसमें से 29 अधिकारियों के प्रमोशन पर 8700 ग्रेड-पे के तहत विचार किया गया, जबकि 10 अधिकारियों के प्रमोशन के लिए 7600 ग्रेड-पे पर चर्चा की गई।

डीपीसी में जिन अधिकारियों के नाम 8700 ग्रेड-पे में शामिल किए गए हैं, उनमें ललित नारायण मिश्रा, पीसी दुमका, सुंदरलाल सेमवाल, गिरीश गुणवंत, वीर सिंह बुधियाल, त्रिलोक मर्तोलिया, अभिषेक त्रिपाठी, शिवकुमार बरनवाल, मोहम्मद नासिर, ईलागिरी, जगदीश कांडपाल, चंद्र सिंह इमलाल, उत्तम सिंह चौहान, अशोक जोशी, शिवचरण द्विवेदी, मोहन सिंह, हेमंत कुमार वर्मा, अरविंद पांडे, प्यारे लाल शाह और केके मिश्रा शामिल हैं।

वहीं, 7600 ग्रेड-पे में प्रमोशन के लिए चर्चा किए गए अधिकारियों में श्याम सिंह राणा, नारायण सिंह नबियाल, रजा अब्बास, अवधेश कुमार, विवेक राय, किशन सिंह नेगी, अनिल गर्ब्याल, विवेक प्रकाश, दिनेश प्रताप सिंह और पंकज उपाध्याय शामिल हैं।

दो पीसीएस अधिकारियों के खिलाफ जांच की प्रक्रिया चल रही है, इसलिए उनके प्रमोशन पर फिलहाल निर्णय स्थगित रखा गया है। मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद प्रमोशन के आदेश जारी किए जाएंगे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.