Friday, September 4, 2026

इक्कीस जोड़ो का विवाह कराकर ‘जिंदगी जिंदाबाद’ ने इन परिवारों को दी ज़िन्दगी की नई उड़ान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।होसलो को ‘उड़ान’ देना हो तो वो ‘ज़िन्दगी ज़िंदाबाद’ संस्था के सामाजिक कार्यो को देखे। पिछले कई सालो से यह संस्था न केवल मात्र पांच रूपये में लोगो को भोजन उपलब्ध करवा रही है बल्कि स्वास्थ्य से लेकर अन्य सभी सामाजिक कार्यो में मदद भी कर रही है। इस संस्था के स्थापना करना भी इतना आसान नहीं था। इसके संस्थापक करमजीत सिंह चानना ने जब शुरुआत की तो लगता था,यह आसान काम नहीं है। लेकिन जब उन जैसे लोग इस संस्था से जुड़ते गये तो यह संस्था सबसे अलग कामो के लिये प्रशंसा की पात्र बन गई है।

तीन सालो से ‘ज़िन्दगी ज़िंदाबाद’ बिना किसी का धर्म, जाति को देखे सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसके लिये संस्था ऐसी कन्याओ का चयन करती है,जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है,‘जिंदगी जिंदाबाद’ ने इस बार भी पूरे जिले में भ्रमण कर ऐसी 21 कन्याओं का चयन किया, जिनका परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। ऐसे में ‘जिंदगी जिंदाबाद’ संस्था ने इस सभी चयनित कन्याओ का विवाह कराकर उनकी ज़िन्दगी में खुशियाँ बिखेरने का काम किया।

ज़िन्दगी ज़िंदाबाद’ संस्था के तीसरे सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन ‘सिटी क्लब’ में किया गया और 21 नव दंपतियों ने अपने नये जीवन की शुरुआत की। एक तरह से यह संस्था इन नव दम्पतियो के लिये किसी हीरो से कम नहीं है।

कन्या पक्ष के साथ साथ जब नव वर वधु को सामजिक,राजनैतिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े लोग आशीर्वाद देने पहुंचे तो सबकी आँखे नम हो गई। परिवार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी का बोझ जैसे उड़न छु हो गया हो। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में आठ जोड़ो का विवाह हिन्दू रीति रिवाज से किया गया। जबकि तेरह नव दम्पतियो का आनंद कारज दशमेश नगर आवास विकास स्थित गुरुद्वारे में किया गया।

संस्था के संस्थापक करमजीत सिंह चानना ने बताया कि ‘ज़िन्दगी ज़िंदाबाद’ के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में गुरु नानक नाम लेवा संगत और श्री गुरु तेग बहादुर जी वेलफेयर ट्रस्ट ने भी अपना सहयोग प्रदान किया था।
      उन्होंने बताया कि संस्था इससे पूर्व 65 जोड़ों का विवाह करा चुकी है। ‘जिंदगी जिंदाबाद’ टीम का ‘फूड बैंक’ सैकड़ो लोगों को मात्र 5 रूपये में भोजन भी उपलब्ध करवाती है। यह भागीरथी प्रयास सभी के सामूहिक सहयोग से संपन्न हो रहे है। ‘जिंदगी जिंदाबाद’ समाज के उत्थान व असहायों की मदद के लिए हमेशा प्रयासरत रहेगी।
सामूहिक विवाह समारोह में आये अतिथियों ने कहा कि ‘जिंदगी जिंदाबाद’ संस्था का यह प्रयास बेहद सराहनीय हैं, क्योंकि जिंदगी जिंदाबाद की टीम सदैव जनहित में कार्य करती है और पूर्व में भी सामूहिक विवाह का आयोजन करवा चुकी है। ऐसे में समाज के सभी लोगों को बढ़-चढ़कर ‘जिंदगी जिंदाबाद’ का सहयोग करना चाहिए। साथ ही इनके इस प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा भी करनी चाहिए।
     सामूहिक विवाह के आयोजन में विधायक शिव अरोड़ा, तिलक राज बेहड़, अरविंद पांडे ,भारत भूषण चुघ, प्रदीप बंसल, विकास शर्मा, हिमांशु गाबा, विजय भूषण गर्ग, सुरेंद्र ग्रोवर ,अभिषेक अग्रवाल, सुखमीत सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, डॉक्टर गौरव अग्रवाल, हरीश अरोड़ा, हरनाम चौधरी, चरणजीत सिंह खालसा, शिवेन सेठी ,दिनेश श्यामपुरिया, उमेश बिष्ट, रितेश मनोचा और विजय बहादुर सिंह ने सभी नव दंपतियों को अपना आशीर्वाद दिया।
       इसके साथ ही ‘जिंदगी जिंदाबाद’ टीम के लवली लांबा ,हरजिंदर सिंह लाडी, हरप्रीत सिंह ,बलविंदर सिंह बल्लू, इकबाल सिंह, गुरविंदर सिंह ,बलजीत सिंह ,गुरजंट सिंह, गुरविंदर सिंह सोनू ,दलजीत सिंह खालसा ,हिमांशु सुखीजा, बलजीत कौर ,प्रियंका सचदेवा, परमजीत कौर ,पूजा चंदेल, मानवी, शिल्पा, सलोनी आदि मौजूद थे।
      इस मौके पर आवास विकास गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ,गोल मार्केट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और पांच मंदिर के भी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।
Tags

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.