Friday, September 4, 2026

इंदौर बावड़ी हादसा: कई लोग अभी भी फंसे

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मध्य प्रदेश के इंदौर में जूनी थाना क्षेत्र के बेलेश्वर मंदिर में गुरुवार की दोपहर में बड़ा हादसा हो गया। यहां स्नेह नगर के पास पटेल नगर में बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर बनी छत धंस गई। इसके चलते कई लोग बावड़ी में गिर गए। बावड़ी में गिरे लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि इंदौर में हुए हादसे से बेहद आहत हूं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात कर स्थिति की जानकारी ली। राज्य सरकार बचाव और राहत कार्य में तेजी से आगे बढ़ रही है। शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। जो लोग फंसे हैं, उन्हें निकालने का प्रयास जारी है। बाहर निकाले गए लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा, वे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

इनमें महिला और बच्चे भी शामिल हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की निगरानी में सभी फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे के बाद भी काफी देर तक मौके पर फायर बिग्रेड, एंबुलेंस और 108 गाड़ियां नहीं पहुंची। कुछ लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। घटना के बाद गिरने वाले लोगों के परिजन बदहवास हैं।

बताया जा रहा है कि रामनवमी पर मंदिर में हवन हो रहा था। इसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। लोग पूजा अर्चना और आरती कर रहे थे। मंदिर में एक बावड़ी थी, इस पर 10 साल पहले छत डाल दी गई थी। पूजा के दौरान 20-25 लोग बावड़ी की छत पर खड़े थे, तभी छत धंस गई। छत धंसने से कुएं में करीब 20-25 लोग इसमें गिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंदिर में हवन चल रहा था। इस दौरान बावड़ी वाले हिस्से पर काफी भीड़ हो गई। इनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे थे, जो आगे हो रहे हवन को देखने के लिए बावड़ी वाले हिस्से पर बैठे थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.