Friday, September 4, 2026

इंदिरा कालोनी के तीन दिवसीय कोविड टीकाकरण कैंप आरम्भ 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। कोरोना की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा इंदिरा कालोनी स्थित रामलीला ग्राउण्ड में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क टीकाकरण कैम्प का विधायक राजकुमार ठुकराल व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेन्द्र सिंह पंचपाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।

विधायक ठुकराल ने कहा कि देश के कई राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर तेज हो गयी है। जिसके चलते कई शहरों में लाॅकडाउन और रात्रि कर्फ्यू जैसे कदम उठाने पड़े हैं। कोरोना से बचाव को केन्द्र और प्रदेश सरकार विशेष कदम उठा रही है। कोरोना की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान को और तेज कर दिया गया है। पूर्व में वैक्सीन बुजुर्गों को निःशुल्क लगाई जा रही थी। अब इसे 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए भी निःशुल्क कर दिया गया है। अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण हो इसके लिए जगह-जगह कैंप लगाये जा रहे हैं। इसके साथ ही अब 100 से अधिक कर्मचारियों वाले निजी और सरकारी प्रतिष्ठानों में भी टीकाकरण करने के आदेश दिये जा चुके हैं। ठुकराल ने कहा कि अधिक से अधिक टीकाकरण ही कोरोना से लड़ाई में कारगर साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना की वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। शिविर में 45 वर्ष से अधिक उम्र के सैकड़ों लोगों को वैक्सीन लगायी गयी। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरेंद्र मलिक, दीपा जोशी, अनुराग रावत, पंकज गोसाई, जगदीश सुखीजा, राजकुमार भुसरी, अजय नारायण सिंह, जौली कक्कड़, राजकुमार परूथी, विजय परूथी, पार्षद अम्बर सिंह आदि शामिल थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.