Friday, September 4, 2026

आवास विकास में घंटों गुल रह रही बिजली

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। बीते कुछ दिनों से आवास विकास कॉलोनी में घंटो के लिए बिजली गुल हो रही है | रविवार के दिन भी कॉलोनी में अंतराल पर बिजली कटौती जारी रही | जिससे इन्वर्टर वाले घरो में रहने वाले लोगो ने गर्मी से राहत मिली, लेकिन ऐसी और बिना इन्वर्टर के रहने वाले लोगो को गर्मी से जूझना पड़ा | बीते कई दिनों से गर्मी का पारा बढ़ता जा रहा है ठीख उसी तरह आवास विकास निवासियों के लिए बिजली कटौती के समय में भी इज़ाफ़ा किया जा रहा है | स्थानीय निवासी बलवंत ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गर्मी के दिनों में बिजली विभाग ने बिजली कटौती शुरू कर दी है | उन्होंने बताया कि अन्य दिन भी ऑफिस से आने के बाद बिजली की समस्या से दो चार होना काफी परेशानी भरा है | स्थानीय निवासी चंदन ने बताया कि आवास विकास में कुछ घर ऐसे भी है जहां बिना इन्वर्टर के लोग जीवन यापन कर रहे है ऐसे में रात को सोते समय बिजली का चले जाना आम लोगो की मुश्किलों में और इज़ाफ़ा करने जैसा है | विधुत विभाग के एसडीओ अंशुल मदान ने बताया कि गर्मी के दिनों में ग्रिड में तापमान बढ़ जाने के कारण बिजली की कटौती करनी पड़ रही है |

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.