Friday, September 4, 2026

आवंटित भूमि पर कब्जा लेकर सर्वे शुरू करे एयरपोर्ट अथॉरिटी’

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। युकाडा सचिव सचिन कुर्वे ने पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण संबंध में वर्चुअल बैठक ली। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी को उत्तराखंड सरकार की ओर से 524.78 एकड़ भूमि आवंटन कर दिया गया है। इसलिए निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट भूमि पर कब्जा लेते के लिए सर्वे आदि कार्यों को प्रारंभ करें।

डीएम उदयराज सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी को 524.78 एकड़ भूमि का जिला प्रशासन और – पंतनगर एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से संयुक्त निरीक्षण कर कॉर्डिनेट भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। टीडीसी की भूमि जो एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आ रही है, उसमें भवन और कार्यालय आदि के ध्वस्तीकरण के लिए टेंडर कर लिए गए हैं। इसी तरह पंतनगर विवि के भी भवन, शोध संस्थान और कार्यालय जद में आ रहे हैं। बताया कि एनएचएआई को राष्ट्रीय राजमार्ग विस्थापन के लिए 103 एकड़ भूमि चिह्नित कर कब्जा दे दिया गया है और सड़क का सर्वे डीपीआर बनाने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। डीएम ने पूर्व में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के नाम पर पंतनगर विश्वविद्यालय की 1072 एकड़ भूमि कर दी थी, जिसकी कार्ययोजना परिवर्तित होने के कारण किसी परियोजना में नहीं ली गई है। बैठक में एसडीएम मनीष बिष्ट, निदेशक एयरपोर्ट अथॉरिटी मोनिका डेम्बला, डॉ. अभय सक्सेना, मीनू, सहायक निदेशक फार्म पंतनगर डॉ. अजय प्रभाकर आदि रहे।

रुद्रपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों की आय बढ़ाने और महिलाओं के रोजगार सृजन के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत रुद्रपुर रेलवे स्टेशन और पंतनगर एयरपोर्ट पर स्थायी स्टॉल के लिए सीडीओ मनीष कुमार ने दोनों को पत्र भेजे हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बराबर रोजगार सृजन के लिए स्थायी स्टॉल लगाने के प्रशासनिक प्रयास जारी हैं। सीडीओ ने स्थायी स्टॉल लगाने के लिए रुद्रपुर रेलवे स्टेशन और पंतनगर एयरपोर्ट को चुना है।

स्वयं सहायता समूहों को स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। त्योहारों पर पूरे जिले में तो स्टॉल लगेंगे ही इसके साथ ही रेलवे और एयरपोर्ट अथॉरिटी को भी स्थायी स्टॉल के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है जल्द ही अनुमति मिल जाएगी। – मनीष कुमार, सीडीओ।

अगर यहां स्टॉल लगाने को मंजूरी मिल गई तो यहां महिलाओं की स्थायी दुकान लगनी शुरू हो जाएगी। सीडीओ ने पत्र में एयरपोर्ट और स्टेशन पर जमीन न उपलब्ध हो तो आसपास उपलब्धता की बात कही है।

दूर-दूर तक जाएंगे तराई के उत्पाद

रुद्रपुर। पंतनगर एयरपोर्ट और रुद्रपुर रेलवे स्टेशन से देश के कोने-कोने को आने-जाने के लिए रोजाना सैकड़ों की संख्या में यात्री आते-जाते हैं। यहां समूह की महिलाओं का स्टॉल होगा तो तराई के उत्पाद भी दूर-दूर तक जाएंगे। जिले में मूंजघास, गाय के गोबर से बने उत्पाद, मिट्टी के बर्तन, ऐपण आदि विशेष उत्पाद की भी डिमांड के साथ बिक्री भी बढ़ेगी।

मेट्रोपोलिस मॉल में भी लगेगा स्टॉल

रुद्रपुर। दीपावली और छठपूजा को देखते हुए सीडीओ ने मेट्रोपोलिस मॉल में भी समूह के स्टॉल लगाने को प्रस्ताव भेजा है। उम्मीद है कि एक-दो दिन में इसे मंजूरी भी मिल जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.