Friday, September 4, 2026

आरिफ से दूर होने का दर्द बर्दाश्त न कर सका सारस, पक्षी विहार से उड़कर पहुंचा ‘बी सैया’

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। वन विभाग की टीम ने सारस को रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार में संरक्षित किया था, लेकिन पिछले तीन दिनों से सारस को पक्षी विहार में देखा नहीं गया. सारस के न दिखने पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है. अखिलेश ने फिर ट्वीट करके बताया कि सारस को इस गांव के लोगों ने बचा लिया है।

अमेठी के रहने वाले मोहम्मद आरिफ के पास से लाया गया यूपी का राज्य पक्षी सारस उड़ गया है. वन विभाग की टीम ने सारस को रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार में संरक्षित किया था, लेकिन पिछले तीन दिनों से सारस को पक्षी विहार में देखा नहीं गया. सारस के न दिखने पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करके कहा, ‘यूपी वन-विभाग द्वारा अमेठी से ज़बरदस्ती ले जाकर रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार में छोड़ा गया बहुचर्चित सार 9 अब लापता है. यूपी के राज्य-पक्षी के प्रति ऐसी सरकारी लापरवाही एक गंभीर विषय है. भाजपा सरकार तत्काल सारस खोजे, नहीं तो पूरी दुनिया के पक्षी-प्रेमी आंदोलन करेंगे. शर्मनाक!’

अखिलेश का दावा- इस गांव के लोगों ने सारस को बचाया

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.