Friday, September 4, 2026

आयुध फैक्टरी में भीषण विस्फोट: 8 की मौत, 7 घायल, बचाव कार्य जारी!

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार सुबह एक आयुध फैक्टरी में बड़ा विस्फोट हो गया। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों ने जताया शोक

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विस्फोट के कारण फैक्टरी की एक इकाई की छत गिर गई, जिससे कई श्रमिक फंस गए। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक बड़ी त्रासदी है। उन्होंने जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।

रक्षा मंत्री ने दी जानकारी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर इस हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि बचाव दल घटनास्थल पर तैनात हैं और प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है।

बचाव अभियान जारी

रक्षा प्रवक्ता के अनुसार, घटनास्थल पर बचाव और चिकित्सा दल काम कर रहे हैं। जीवित बचे लोगों की तलाश के लिए ऑपरेशन जारी है।

यह हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। प्रभावित परिवारों को सहायता राशि और अन्य सुविधाएं प्रदान करने की तैयारी की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.