Saturday, September 5, 2026

आम, लीची और अमरूद से उद्यान विभाग कमाएगा 21 लाख

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। गर्मी और बरसात के मिश्रित मौसम में आम, लीची और अमरूद जैसे फलों से स्थानीय बाजार सजने लगे हैं। जिले के तीन ब्लॉकों में आम, लीची और अमरूद की बागवानी की जा रही है | जिससे जिला उद्यान विभाग को करीब 21 लाख रुपये की कमाई का अनुमान है।

गर्मियों की शुरुआत से ही बाजार में आम की आमद शुरू हो गयी थी और फलों के राजा की बिक्री जोरों पर है। बता दें कि अप्रैल के आरंभ से बाज़ार में लीची की बिक्री भी शुरू हो जाती है | क्षेत्रीय बागों से बरसात के समय में अमरूदों भी बाजार में आने लगते है| वर्तमान में जहां आम 10 रूपये प्रति किलो से लेकर 120 रूपये प्रति किलो के दामों पर बिक रहे है तो वहीं लीची 80 से 100 रूपये प्रति किलो के भाव पर बेची जा रही है| जिला उद्यान अधिकारी हरीश चंद्र तिवारी के मुताबिक जिले में काशीपुर, रुद्रपुर और सितारगंज के बागों से इस वर्ष 21 लाख रुपये के करीब की कमाई का अनुमान लगाया जा रहा। इनमें रुद्रपुर को छोड़कर अन्य ब्लॉकों में तीनों फलों के बाग़ है। उन्होंने बताया कि रुद्रपुर में आम और अमरुद के ही बगीचे है |

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.