Friday, September 4, 2026

आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, खटीमा क्षेत्र में 2200 किलोग्राम के लहन को किया नष्ट

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत उत्तराखण्ड आबकारी विभाग क्षेत्र-02 खटीमा, जनपद-ऊधमसिंहनगर द्वारा आबकारी आयुक्त उत्तराखण्ड के आदेशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी ऊधमसिंहनगर राजीव सिंह चौहान के निर्देशानुसार अवैध मदिरा निर्माण व बिक्री के अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के सम्बन्ध में प्रदत्त निर्देशों के क्रम में आबकारी अपराध निरोधक क्षेत्र-02 खटीमा टीम द्वारा सितारगंज क्षेत्रान्तर्गत शक्तिफॉर्म के बसगर गांव के पास नाले पर चल रहे अवैध शराब निर्माण के अड्डे पर दबिश दी गयी।

कार्यवाही के दौरान अवैध शराब निर्माण कर रही 02 भट्टियों को मौके पर समूल नष्ट किया गया व 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी एवं 2200 किलोग्राम लहन को भी नष्ट किया गया। टीम का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक लालू राम, उप आबकारी निरीक्षक महेश सिंह राणा व जगदीश कुमार, प्रधान आबकारी सिपाही नितेश भारद्वाज, आबकारी सिपाही दीपक चन्द्र व पंकज जोशी आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.