Saturday, September 5, 2026

यहां बीजेपी नेता के भाई के होटल से हुई शराब बरामद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। लोकसभा सामान्य निर्वाचन के मतदान को लेकर शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के बाद भी आदर्श कॉलोनी घास में आबकारी विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि स्थानीय विधायक के करीबी माने जाने वा ले के होटल में बैठकर युवक शराब की बिक्री कर रहा था। टीम ने शराब बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

बताते चले कि प्रशासन द्वारा तीन दिन तक शराब की दुकानें और बिक्री नहीं होने का आदेश जारी किया था। बावजूद इसके मतदान के दौरान शराब की बिक्री करने की सूचना मिलते ही आबकारी निरीक्षक महेंद्र बिष्ट आदर्श कॉलोनी घासमंडी पहुंचे और बीजेपी नेता के भाई के होटल में दबिश दी। जहां एक युवक श राब बेच रहा था। इसके अलावा वार्ड में स्थित खोखे से भी टीम ने 48 क्वाटर शराब बरामद की। टीम ने रेस्टारेट संचालक के भतीजे को गिरफ्तार कर आबकारी कार्यालय ले आई।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.