Saturday, September 5, 2026

आप नेता नंदलाल ने लाइव डिबेट शो में उठाया सिडकुल एचपी कंपनी के कर्मचारियों के हड़ताल का मुद्दा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,जनपद ऊधम सिंह नगर मुख्यालय के रुद्रपुर विधानसभा के आप नेता नंदलाल प्रसाद की मेहनत रंग लाई है। आप नेता नंदलाल ने न्यूज़ एटिन के लाइव डिबेट शो में ऊधम सिंह नगर जनपद जिला मुख्यालय रुद्रपुर सिडकुल के एचपी कंपनी के कर्मचारियों के हड़ताल का मुद्दा जोरो शोरो से उठाया था । जिसके बाद भाजपा नेताओं ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस मामले की जानकारी देते हुए जल्द से जल्द निस्तारण की मांग की। वही मुख्यमंत्री ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए कुमाऊं कमिश्नर को जल्द से जल्द निस्तारण करने के आदेश दिए। जिसके बाद एचपी कंपनी के कर्मचारियों का हड़ताल समाप्त कराते हुई उनकी समस्या का उचित समाधान किया गया।

बता दे आपको बीते दिनों रुद्रपुर में न्यूज़ 18 चैनल के द्वारा चुनाव के मद्देनजर जनपद उधम सिंह नगर के जिलामुख्यालय महानगर रुद्रपुर में एक लाइव शो कराया गया। इस लाइव शो में आप नेता नंदलाल प्रसाद ने भी शिरकत किया और जनपद और प्रदेश से जुड़े कई ज्वलंत मुद्दों पर बेबाकी से आपनी बात करते हुए लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। अपने बयान में नंदलाल ने जनपद मुख्यालय पर स्थित सिडकुल के एचपी कंपनी के मामले को भी गंभीरता से प्राथमिकता दी और अपनी आवाज बुलंद की। जिसके बाद यह मुद्दा फिर तूल पकड़ने लगा भाजपाइयों ने इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मामले को संज्ञान में लेते हुए निस्तारण की मांग की। वहीं मुख्यमंत्री ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए इसका निस्तारण कराया । मुख्यमंत्री द्वारा मामले के निस्तारण के बाद आप नेता नंदलाल ने मुख्यमंत्री के तत्काल प्रभाव से निस्तारण के लिए दिल की गहराइयों से आभार जताया है । उन्होंने कहा कि सचमुच यह मुद्दा मजदूरों के लिए एक ज्वलंत मुद्दा था प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इसका निस्तारण कर उनको राहत देने का काम किया है लेकिन अभी भी प्रदेश में ऐसे कई मुद्दे हैं जिस पर भाजपा को कार्य करना चाहिए तभी उनकी कथनी और कथनी में गठजोड़ बन पाएगा लेकिन भाजपा की कथनी और करनी में हमेशा ही बड़ा अंतर रहा है जिस पर भाजपा को विचार करने की आवश्यकता है ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.