Friday, September 4, 2026

आप की शैली ओबराय दिल्ली नगर निगम की मेयर बनीं

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। दिल्ली मेयर चुनाव से बीजेपी के पीछे हटने के बाद आम आदमी पार्टी की डॉ. शैली ओबेरॉय निर्विरोध चुनी गई। दिल्ली नगर निगम में आप सत्तारूढ़ है। महापौर चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किये थे, जिनमें मौजूदा महापौर ओबेरॉय और भाजपा की शिखा राय थीं।

दिल्ली भाजपा ने नगर निगम महापौर एवं महापौर चुनाव से पीछे हटने करने का निर्णय लिया। पार्टी ने बताया कि ऐसा इसलिए किया किया गया, क्योंकि हमारे सभी प्रयासों के बावजूद आम आदमी पार्टी स्थाई समिति एवं वार्ड समितियों का गठन नहीं होने दे रही है। जिस कारण नगर निगम में कोई कार्य नहीं हो पा रहा। भाजपा ने महापौर के लिए शिखा राय और उपमहापौर के लिए सोनी पांडे का नामांकन भरा गया था।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.