Saturday, September 5, 2026

आप की रोजगार गारंटी कार्ड को लेकर पहुंचे जनता के बीच – नंदलाल 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। नगर निगम रूद्रपुर वार्ड नंबर 8 विवेक नगर में रोजगार गारंटी कार्ड के बारे में जानकारी दी । आप नेता नंदलाल ने बताया कि अरविंद केजरीवाल द्वारा दूसरी गारंटी कार्ड बेरोजगार युवाओं के लिए है । प्रथम गारंटी कार्ड 300 यूनिट तक बिजली फ्री का है दूसरी गारंटी कार्ड के माध्यम से हर घर को रोजगार देना है रोजगार मिलने तक हर महीने ₹5000 भत्ता दिया जाएगा। 6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरी दी जाएगी । इस योजना के तहत 18 वर्ष से 40 वर्ष आयु तक के बेरोजगारों को सुविधा प्राप्त होगी । नौकरी में उत्तराखंड के लोगों को 80% आरक्षण रहेगा । भारत में सबसे ज्यादा बेरोजगारी उत्तराखंड प्रदेश में है। बेरोजगार गारंटी कार्ड योजना आ जाने से अब उत्तराखंड में बेरोजगारी नहीं रहेगी । लोगों में कार्ड को भरने के लिए बहुत ही उत्साह देखने को मिला । युवाओं में रोजगार गारंटी कार्ड को भरने के लिए होड़ मच गई । लोगों ने गारंटी कार्ड भरने के बाद आम आदमी पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की और लोगों ने आम आदमी पार्टी को जिताने के लिए हर संभव प्रयास करने का वादा किया । आप नेता नंदलाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की योजनाओं को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला । आप टीम लीडर मनोज कालाकोटी ने रोजगार गारंटी कार्ड भरने का प्रोसीजर बताया । आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में भोला मंडल, विमल मंडल, तपन राय, असीम रॉय, उत्तम मंडल, आलोक मंडल, केशव मंडल, समीर अधिकारी, महानंदा राव आनंद राव, ललिता राय, मंजू देवी, सरला, शेखर, पूनम मंडल, चंचल मंडल इत्यादि लोग थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.