Friday, September 4, 2026

आपदा राहत राशि न मिलने पर एसडीएम को घेरा 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा व वार्ड 31 के पार्षद प्रतिनिधि सचिन मुंजाल के नेतृत्व में आपदा प्रभावित पीड़ित परिवार कलेक्ट्रेट में उपजिलाधिकारी से मिले। सर्वे होने के बावजूद सहायता राशि नहीं मिलने की शिकायत की।

तनेजा ने उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह को बताया कि वार्ड नंबर 31 और वार्ड 39 आवास विकास जगतपुरा की गली नंबर 5 और 6 के कुछ परिवारों का सर्वे होने के बावजूद भी उनको सहायता राशि नहीं मिल पाई है। जिस पर उप जिलाधिकारी प्रत्युष सिंह ने तत्वरित \कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर 39 आवास विकास जगतपुरा के प्रभावित परिवारों को तुरंत चैक वितरित करने का आदेश दिया और वार्ड नंबर 31 में भी दो-तीन दिन के भीतर सहायता राशि वितरित करने का आश्वासन दिया। इस दौरान ललित पांडे, राहुल सक्सेना, रेशमा, राजेश, मोहम्मद फरीद, जुगल किशोर, शाहरत भाई, मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद शरीफ, जगदीश सिकदर, धीरेंद्र, हाजरा बेगम, राधिका शर्मा आदि पीड़ित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.