Friday, September 4, 2026

आपदा में अवसर नहीं सेवा कार्य कर्तव्य

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर- रुद्रपुर व्यापार मंडल आपदा में अवसर नहीं तलाश रहा बल्कि निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य कर रहा है, जो व्यापारी होने के नाते सभी का कर्तव्य है ।कुछ इन शब्दों के साथ व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा और महामंत्री हरीश अरोड़ा के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारी पांच मंदिर के सामने अपने अभियान में जुटे हैं ।आज दूसरे दिन ऑक्सो मीटर ,मास्क और सैनिटाइजर की वह सेवा कर रहे हैं ।जिसका मूल्य मात्र ₹500 है। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय ने कहा की कोरोनावायरस को देखते हुए यह अभियान प्रारंभ किया गया है। ताकि प्रत्येक व्यक्ति को इसका लाभ मिल सके। उनका मकसद धन उपार्जन करना नहीं है ,बल्कि इस आपदा के अवसर पर लोगों की सेवा करना है। इस दौरान पवन गाबा, राकेश सुखीजा ,अमित रावत आदि व्यापारी मौजूद थे। इस अभियान के तहत दर्जनों लोगों ने व्यापार मंडल की इस सेवा का लाभ लिया ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.