Friday, September 4, 2026

आपदा पीड़ितों को राहत न मिलना शासन-प्रशासन की लापरवाही : शर्मा 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी रुद्रपुर।  प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा अपने जनसंपर्क अभियान के तहत शनिवार सुबह नई बस्ती शिव नगर और बृहस्पति देव मंदिर के पीछे कल्याणी नदी के तटीय क्षेत्र में रह रहे लोगों से मिलने पहुंची। यहाँ उन्होंने बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात की।

शर्मा ने आपदा पीड़ितों को सहायता उपलब्ध न होने का आरोप लगाते हुए इसे शासन-प्रशासन की घोर लापरवाही बताया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को जल्द मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नई बस्ती व शिव नगर को जोड़ने वाले और आपदा के दौरान धराशायी हुए दोनों पुलों का शीघ्र निर्माण किया जाये। शर्मा ने कहा कि वर्ष 2022 में होने वाले चुनाव में कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत दिलाने को जनता कमर कस ले। प्रदेश की भाजपा सरकार जनविरोधी साबित हुई है और सत्ता में बने रहने का अधिकारी खो चुकी है। जनसंपर्क अभियान के दौरान महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली, बकुल साना, गोपाल, ज्ञान प्रकाश, चेतराम, अर्चना बसु, बकुल सिकदार, प्रियंका, नीतू रस्तोगी, अमल साना, महेंद्र पाल, शिव सिंह, वीर सिंह, कमलेश, सरोज, मुन्नी सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.