Friday, September 4, 2026

आधा उत्तर प्रदेश भाजपा के हाथों से क्यों खिसक गया: क्या है इस समय की स्थिति ?

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।

आज लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ रहे हैं। रुझानों में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में मुकाबला दिलचस्प दिख रहा है। शुरुआती गिनती में वाराणसी से पीएम मोदी पीछे चले गए थे लेकिन उन्होंने अब वापसी कर ली है। उधर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अभी भी पीछे चल रही हैं। इसके अलावा यूपी में भाजपा के कई केंद्रीय मंत्री पिछड़ रहे हैं। ताजा रुझानों में

भाजपा और सपा के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है। हालांकि 1 बजे तक के रुझानों के अनुसार इस वक्त 20 से ज्यादा सीटें ऐसी हैं जहां अंतर 10 हजार वोटों से भी कम है। आइये जानते हैं कि कम अंतर वाली सीटें कौन सी हैं? इनमें कौन आगे और कौन पीछे चल रहा है? वोटों का अंतर कितना है?

5 हजार से कम अंतर?

इस वक्त 15 सीटें ऐसी हैं जहां अंतर 5 हजार वोटों से भी कम है। इनमें से सपा के 7 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के एक प्रत्याशी 5 हजार वोटों से कम के अंतर से आगे हैं। बाकी 7 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार आगे हैं।

10 हजार से कम अंतर?

इस वक्त 25 सीटें ऐसी हैं जहां अंतर 10 हजार वोटों से भी कम है। इनमें से सपा के 14 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के दो प्रत्याशी 10 हजार वोटों से कम के अंतर से आगे बाकी नौ सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार आगे हैं।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.