Friday, September 4, 2026

आदि कैलाश यात्रा के लिए रवाना हुआ पहला दल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित आदि कैलाश यात्रा बृहस्पतिवार से शुरू हो गई है। हल्द्वानी के काठगोदाम से शुरू होने वाली आठ दिवसीय यात्रा का पहला पड़ाव पिथौरागढ़ है। उच्च हिमालय क्षेत्र में लगातार बारिश और हिमपात के चलते यात्रियों के लिए यह यात्रा चुनौतिपूर्ण भी होगी।आदि कैलास यात्रा के लिए गुरुवार सुबह यात्रियों का पहला दल रवाना हो गया है। काठगोदाम स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह से निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर और महाप्रबंधक एपी वाजपेई ने यात्रियों को रवाना किया। आदि कैलास यात्रा का पहला दल जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से 19 यात्री हैं। जिनमें 10 पुरुष और नौ महिलाएं हैं। जीएम वाजपेई ने बताया कि 16 यात्री गुजरात, दो केरल और एक-एक यूपी व दिल्ली से हैं। काठगोदाम पर्यटक आवास गृह से रवाना करने से पूर्व निगम के एमडी और जीएम ने यात्रियों का स्वागत किया। साथ ही तिलक लगाया गया और यात्रा से जुड़ी बातें उन्हें बताई गईं। यात्रियों से निवेदन भी किया कि यात्रा के दौरान उच्च हिमालय क्षेत्र में किसी भी तरह की दिक्कत होगी तो वह तत्काल यात्रा गाइड को सूचित करें। गुरुवार सुबह तकरीबन 9ः30 बजे काठगोदाम से रवाना हुआ यात्रियों का दल सबसे पहले बाबा नीब करौली के दर्शन करेगा। इसके बाद अल्मोड़ा स्थित चितई में गोल्ज्यू देवता के दर्शन कर जागेश्वर के लिए रवाना होगा। उसके बाद जागेश्वर धाम के दर्शन कर पर्यटक आवास गृह में भोजन करेंगे। इसके उपरांत यात्री पिथौरागढ़ के लिए रवाना होंगे। कोरोना काल के बाद यात्रा शुरू होने से यात्रियों में गजब का उत्साह है। साथ ही कुमाऊं मंडल विकास निगम के अधिकारी और कर्मचारी यात्रियों के स्वागत के लिए उत्साहित दिखे। यात्रियों ने बताया की वह आदि कैलास की यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं, उन्हें बाबा भोलेनाथ के दर्शन का सौभाग्य मिला है। इस मौके के पर गिरधर मनराल, भुवन कांडपाल, दीपक पांडे, हेमंत जोशी आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.