Saturday, September 5, 2026

आज इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। राज्य मे इस समय कई इलाकों में बारिश हो रही है,वहीं बारिश रुकने के बाद तराई के इलाकों मे गर्मी भी जमकर पड़ रही है।

वहीं राज्य के लिए मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के देहरादून,पौडी,पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल एवं उधमसिंह नगर जनपदों के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है तथा राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी एवं हरि‌द्वार के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है।

चेतावनीः (अलर्ट) राज्य के चम्पावत नैनीताल तथा उधमसिंह नगर जनपर्दा में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

चेतावनीः (वाच) राज्य के देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर तथा अल्मोड़ा जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने वर्षा के तीव दौर होने की संभावना है।राजधानी देहरादून मे मौसम पूर्वानुमानः आसमान में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाये रहेंगे। हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ बौछार के कुछ दौर होने की संभावना है, कुछ क्षेत्रों में वर्षा के एक या दो दौर तीज भारी होने की संभावना है। अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमशः 34°C & 25°C के लगभग रहने की संभावना है।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.