Friday, September 4, 2026

आजादनगर में सीसी सड़क का लोकार्पण

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने वार्ड नं. सात आजादनगर में सरस्वती मण्डल के घर से राजू राजभर के घर तक सीसी सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कैलाश राठौर ने की। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र के अन्य विकास कार्यों को भी जल्द पूरा कराया जायेगा। सरकार ने कोरोना काल में भी विकास कार्यों को थमने नहीं दिया। वर्तमान में पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को युद्ध स्तर पर धरातल पर उतारा जा रहा है। ठुकराल ने कहा भाजपा सरकार में विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। इससे पूर्व ठुकराल का यहाँ पहुंचने पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर अनीता बरेठा, राधा विश्वास, सरस्वती मण्डल, कैलाश राठौर, शिव कुमार शिब्बू, सीमा बैरागी, मीना राजपूत,मोनिका ढाली, जितेन्द्र बरेठा, गंगा राम, तारा सिंह, वीर सिंह, अभिमन्यु, रामू गुप्ता, राजवतन, नत्थू लाल, गंगा देवी, आशा मण्डल, अन्नू मण्डल, ज्ञान प्रकाश आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.