Saturday, September 5, 2026

यहां आग लगने से धधक उठा होटल, मची अफरा तफरी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। जिला मुख्यालय रुद्रपुर के नैनीताल हाईवे पर सिद्धि विनायक अस्पताल से सटे एक होटल में भयंकर आग लग गई। दो मंजिल स्थित होटल में चार लोगों के फंसे होने की बात कही जा रही हैं।जिसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है, इसी बिल्डिंग में बैंक भी है। आग बुझाने के लिए फायर बिग्रेड की गाड़ियां जुटी हुई हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, आग की लपटें तेज है, जिस पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर भारी भीड़ जमा है। ताजा जानकारी के अनुसार काफी हद तक आग पर काबू कर लिया गया है, फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, वहीं पुरी बिल्डिंग पुरी तरह से जल गई है। इससे पहले एक सप्ताह पूर्व भी भूत बंगला के पास एक पेंट की दुकान में भीषण आग लग गई थी, जिसमें दुकानदार का सब कुछ जलकर राख हो गया था, वहा भी बडी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया गया था।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.