भोंपूराम खबरी,पंतनगर। पंतनगर पहंुचे सांसद अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में जुटने का आहवान किया है। पंतनगर विश्वविद्यालय के गेस्ट हाऊस में कार्यकर्ताओं से मुलकात करते हुए सांसद भट्ट ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में कार्यकर्ताओ को चुनाव की तैयारियों में लग जाना चाहिए। उन्होने कहा कि हर पार्टी में कार्यकर्ता ही उसकी रीढ़ की हड्डी होते है। कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी चुनाव में जीत हासिल करती है और भाजपा ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाता है। कार्यकर्ताओं के बल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशन में ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। कहा कि कार्यकर्ता केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहंुचाये और उन योजना का लाभ भी प्रत्येक नागरिक तक पहंुचाने का प्रयास करें। इससे पूर्व उन्होने नगला क्षेत्र के निवासियों के उजाड़ने के मामले में नगला पहुंचकर वहां की जनता से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि सरकार नगलावासियों के हित में कोर्ट में पूर्ण वकालत करेगी तथा निवासियों को न उजाड़े जाने का प्रयास करेगी। वही उन्होने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री से भी वार्ता कर समाधान का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान विधायक राजेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष शिव आरोड़ा, जिला महामंत्री विवेक सक्सेना, मंडल अध्यक्ष अमित पुरोहित, अजय तिवारी, पिंकी डिमरी, अभिमन्यु चैबे, अनिल यादव, शशिकांत मिश्रा, नरेन्द्र आदि थे।




