Friday, September 4, 2026

आगरा के होटल रामाडा में काम करने वाली युवती ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग, खौफनाक घटना सीसीटीवी में कैद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,आगरा। उत्तर प्रदेश आगरा के एक फाइव स्टार होटल में काम करने वाली 25 साल की युवती की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। युवती ने 5 दिन पहले होटल में नौकरी ज्वाइन की थी। वह होटल के सामने एक बहुमंजिला इमारत में चौथी मंजिल पर रहती थी। बुधवार रात उसने अपार्टमेंट के चौथे माले से छलांग लगा दी। ये घटना सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसका पति से तलाक का मामला चल रहा था। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

मथुरा के वृंदावन की रहने वाली हिना पुत्री आगरा के सितारा होटल रामाडा में काम करती थी। उसने होटल के नजदीक बुलंद सिटी अपार्टमेंट में कमरा लिया था। जानकारी के अनुसार वह कमरे में अकेले रहती थी। 5 दिन पहले ही उसने नौकरी ज्वाइन की थी। जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 11 बजे बिल्डिंग की चौथी मंजिल की खिड़की से नीचे छलांग लगा दी। युवती के गिरने की आवाज से लोगों को जानकारी हुई तो उसे नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अगले दिन गुरुवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजन पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पति से चल रहा था विवाद

मूल रूप से पंजाब की रहने वाली हिना का उसके पति के साथ विवाद चल रहा है। वह अपने माता-पिता के साथ मथुरा वृंदावन में रहती थी। हिना ने 5 दिन पहले होटल में फ्रंट ऑफिस के तौर पर नौकरी ज्वाइन की थी। उसके साथ दो अन्य लड़कियां भी रहती थीं, लेकिन वे अपार्टमेंट के दूसरे फ्लैट में साथ में रहती थीं। जबकि हिना अपने फ्लैट में अकेले रहती थी।थाना ताजगंज प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृश्यता में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने हिना के कमरे की भी तलाशी ली है, लेकिन कहीं भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसके अलावा हिना के मोबाइल की काल डिटेल खंगाली जा रही हैं। लास्ट कॉल पर किससे बात की गई है, जानकारी की जा रही है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

बिल्डिंग के गार्ड ने पुलिस को बताया कि जब हिना नीचे गिरी थी तो तेज आवाज हुई। गार्ड ने सोसाइटी के पदाधिकारी को बुलाया। पुलिस को सूचना दी। घायल अवस्था में हिना को नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल शांति मांगलिक में भर्ती कराया गया। इधर पुलिस को बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में का फुटेज मिला है, जिसमें युवती खुद कूदती हुई दिखाई दे रही है। मामले की जानकारी की जा रही है। परिजनों से भी जानकारी की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.