Saturday, September 5, 2026

आखिरकार जीवन की जंग हार गया फौजी, धक्का देने वाला टीटीई अब भी लापता

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। ट्रेन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए फौजी सोनू सिंह बृहस्पतिवार को आखिर जीवन की जंग हार गया। 18 नवंबर बृहस्पतिवार को बरेली जंक्शन पर डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में चढ़ते समय गिरने से राजपूताना राइफल्स रेजीमेंट की यूनिट 24 के फौजी का एक पैर कट गया था जबकि दूसरा पैर कुचल गया था।

आरोप है टीटीई कुपन बोरे के धक्का देने से फौजी गिर गया था। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाकर हंगामा काटा था। इसी बीच आरोपी टीटीई मौके से भाग निकला था। घटना के बाद पहुंचे सेना के अधिकारियों ने फौजी को इलाज के लिए मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया था। उसके बाद से फौजी को बुधवार तक होश नहीं आया था।

हालत बिगड़ने पर सोमवार को कुचले हुए पैर को भी काटना पड़ा था। इधर सेना की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर टीटीई की तलाश शुरू कर दी थी। मगर अब तक टीटीई को पकड़ नहीं सकी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.