भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। आपके अपने वेब पोर्टल भोपूराम खबरी के समाचार पर एक बार फिर मुहर लग गई है। कांग्रेस के कद्दावर नेता तथा वर्तमान में जिला महासचिव का कार्यभार देख रहे सुशील गाबा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा को भेजे इस्तीफे में कहा है कि अपरिहार्य कारणों से वह अपने पद व पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। इस त्याग पत्र के साथ हमारी खबर की पुष्टि हो जाती है जिसमें हमने कहा था कि सुशील गाबा कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। हालांकि अभी उनके भाजपा ज्वाइन करने में संशय है कि वह कब और कहां किसके समक्ष पार्टी ज्वाइन करेंगे। मगर कयास है कि अगले एक-दो दिन में उनका राजनीतिक मंच बदल जाएगा।





