Saturday, September 5, 2026

आईटीबीपी में तैनात कर्मचारी ने की आत्महत्या

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। दिनांक 27 अप्रैल  थानाध्यक्ष थाना वसंत विहार को असिस्टेंट कमांडेंट आइटीबीपी सीमाद्वार द्वारा अपने मोबाइल फोन से सूचना दी की आईटीबीपी में तैनात अनुचर राशिद खान, जो प्राइवेट कमरा लेकर सीमाद्वार में रहता है, के द्वारा अपने किचन में फांसी लगा ली है। प्राप्त सूचना पर तत्काल टीम मौके पर पहुंची, मौके पर पाया की फॉलवर राशिद खान पुत्र श्री सितार खान निवासी ग्राम दोचाना तहसील थाना नरनौल महेंद्रगढ़ हरियाणा उम्र 33 वर्ष द्वारा सीमाद्वार किराए पर लिए गए कमरे की किचन में फांसी लगाकर लटका था।

जिसे आइटीबीपी जवानों के सहयोग से नीचे उतारा गया एवं एंबुलेंस की मदद से कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। पुलिस द्वारा पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.