Friday, September 4, 2026

आईएसबीटी बस गैंगरेप कांड में नया मोड़, दुष्कर्म पीड़िता किशोरी हो चुकी है गर्भवती !

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून। आईएसबीटी परिसर में सामूहिक दुष्कर्म और उससे पहले उत्तर प्रदेश स्थित गृह क्षेत्र में भी कई बार दुष्कर्म की शिकार हो चुकी 15 साल की किशोरी गर्भवती है। शारीरिक व मानसिक कमजोरी के चलते उसके गर्भपात की स्थिति बन गई है। पीड़िता की ऐसी हालत ने जिला अस्पताल के चिकित्सा इंतजामों को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।

कानूनी प्रावधान के तहत जिला अस्पताल में दुष्कर्म पीड़िता के तत्काल इलाज के लिए विशेष इंतजाम होने चाहिए, लेकिन पीड़िता को इलाज के लिए दर-बदर भटकना पड़ा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम रक्तस्राव होने की वजह से पीड़िता को जिला अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन वहां से उसे दून अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। तब से उसे दो बार दून अस्पताल लाया जा चुका है। आईएसबीटी सामूहिक दुष्कर्म के पांचों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को दो दिन की कस्टडी रिमांड में लिया है। पुलिस इन आरोपियों से अब तक मिले साक्ष्यों की तस्दीक करने में जुट गई है। आरोपियों को सबसे पहले आईएसबीटी परिसर ले जाया गया। वहां पर गत 12 अगस्त को हुई घटना के संबंध में पूछताछ की गई। इसके बाद अब शनिवार को बस के चालक और परिचालक को दिल्ली ले जाया जाएगा। पुलिस ने दिल्ली और देहरादून के रास्ते में रुकने के सभी संभावित स्थानों के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए हैं।बता दें कि मामले की जांच कर रही एसआईटी ने बुधवार को पांचों आरोपियों को पुलिस कस्टडी में लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। इस पर कोर्ट ने बृहस्पतिवार को सुनवाई की और सभी की दो दिन की कस्टडी रिमांड मंजूर कर ली। इस क्रम में पुलिस ने शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे आरोपियों को सुद्धोवाला जिला कारागार से अपनी अभिरक्षा (कस्टडी) में लिया। इसके बाद आरोपियों को आईएसबीटी लाकर पूछताछ की गई। करीब दो घंटे तक उनसे चौकी में भी पूछताछ की गई। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को दिखाकर जानकारी हासिल की है। पुलिस अभिरक्षा में सभी आरोपियों से रातभर पूछताछ की जा सकती है। इसके अलावा बस के चालक और परिचालक को पुलिस शनिवार को दिल्ली लेकर जाएगी। इस तरह आरोपियों को लेकर उस दिन हुई घटना के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.