Saturday, September 5, 2026

आंध्र प्रदेश में ‘पेशाब कांड’, आदिवासी युवक के साथ पहले की मारपीट, फिर किया ये गंदा काम

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। आंध्र प्रदेश के ओंगोल शहर में एक आदिवासी युवक से क्रूरतापूर्वक मारपीट करने और उसके चेहरे पर पेशाब करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि घटना 19 जून की है। एक महीने बाद जब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तक पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की। पीड़ित का नाम नवीन है जो अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय से है। प्रकाशम जिले के पुलिस अधीक्षक मल्लिका गर्ग ने इस मामले में कहा कि इस घटना के बाद पीड़ित को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पीटीआई के मुताबिक नवीन को 19 जुलाई के दिन मन्नम रामंजनेयुलु समेत 8 लोगों ने पीटा और उसपर पेशाब किया था। इस घटना के बाद से रामंजनेयुलु फरार चल रहा है। इस घटना में शामिल 8 आरोपियों में से 2 आरोपी नाबालिग हैं। रामंजनेयुलु और नीवन दोस्त थे, लेकिन रामंजनेयुलु के दोस्त के रिश्तेदार की लड़की के सानवीन के रिश्ते को लेकर उनमें अनबन हो गई थी।

रिलेशनशिप को लेकर शुरू हुआ था विवाद

पुलिस अधीक्षक मल्लिका गर्ग के मुताबिक लड़की के साथ जब नवीन फरार हुआ तो उसके खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला भी दर्ज किया गया था। साथ ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रिमांड में भी रखा था। नवीन अब भी उसी लड़की के साथ रिश्ते में हैं इससे रामंजनेयुलु और उसके साथी नाराज थे। इस कारण उनकी नाराजगी इतनी बढ़ गई कि इनके बीच बात तक बंद हो गई।

गर्ग के मुताबिक कुछ दिनों के बाद रामंजनेयुलु ने नवीन को मिलने बुलाया और समझौता करने को कहा। लेकिन रामंजनेयुलु और उसके दोस्तों ने साथ में शराब पीने के बाद नवीन पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी उस पर पेशाब भी किया। हमले के बाद, नवीन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और जिसके बाद इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन यह मामला आगे नहीं बढ़ा और ना ही पेशाब की घटना को उजागर किया गया। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद अब यह मामला गर्माया हुआ है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.