Friday, September 4, 2026

आंगनबाड़ी केन्द्र कर रहे है समाज को नई दिशा देने का कार्य

Share

Advertisement

रुद्रपुर। नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं यहां गर्भवती महिलाओं के साथ साथ बच्चों को शिक्षित करने और कुपोषित बच्चों को स्वस्थ करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र लगातार प्रयास कर रहे हैं जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। यह बात शर्मा ने ट्रांजिट कैंप में आंगनवाड़ी केंद्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही। इस दौरान बच्चों का वजन भी तौला गया और उपहार भी भेंट किये गये। कार्यक्रम में बच्चों के पोषाहार की जानकारी और महिलाओं को आंगनबाड़ी से संबंधित जानकारी दी गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेता रणजीत सिंह राणा ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर केंद्र को वजन तोलने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन भी प्रदान की। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र संचालिका रंजीता अरोड़ा, सहायिका कमला विश्वास, सुप्रिया पाठक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिलीप अधिकारी, अनिल शर्मा आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.