Friday, September 4, 2026

आंगनबाड़ी केंद्र में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का हुआ समापन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर।  सिंह कॉलोनी गली नंबर 9 के सामने आंगनबाड़ी केंद्र में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के समापन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने वृंदावन से कथावाचक आचार्य श्री महंत कृष्ण आचार्य जी महाराज को शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस दौरान पूर्व विधायक ठुकराल ने भागवत कथा के आयोजन की सराहना करते हुए धार्मिक आयोजनों में बढ़चढ़कर भागीदारी करने का आहवान किया। श्री ठुकराल ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम में समाज कोई धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। धार्मिक आयोजनों से मन में नई उर्जा का संचार होता है । उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में आकर अपनी संस्कृति को भूल रही है। युवा पीढ़ी को अपने धर्म और संस्कृति से जोड़ने के लिए उन्हें जागरूक करने की जरूरतत है। उन्होंने कहा कि आज बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ साथ संस्कारों का ज्ञान देना भी जरूरी है। धार्मिक संस्कार ही व्यक्ति को आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं।पूर्व विधायक ठुकराल ने धार्मिक आयोजनों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर अनिल चौहान, समाजसेवी संजय ठुकराल, दिलीप राजपूत, नरेंद्र रावत, विनोद कक्कड़, धीरू त्रिपाठी, मंगल दुबे, प्रमोद पांडे, गिरीश तिवारी, पुष्पेंद्र रावत, गुड्डू रावत, जिंदल जी, द्विवेदी जी, मुकेश कुमार, देव ग्रोवर, दर्शन सिंह राणा, सुरेश सागर, प्रमोद गुप्ता, संजय पांडे, जोशी जी ,जगमोहन ,बंटी कोली आदि श्रोता मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.