Friday, September 4, 2026

असंतुलित होकर टाटा सूमो खाई में गिरी, चालक की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।  बेतालघाट ब्लॉक के खैराली बूंगा मोटर मार्ग पर टाटा सूमो बैक करते समय असंतुलित होकर खाई की ओर जा गिरी। हादसे में वाहन बैक रहा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। नाजुक हालत में उसे आपातकालीन 108 सेवा से सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना से गांव में मातम पसर गया है।

दिल्ली स्थित निजी कंपनी में कार्यरत भुवन सिंह बोहरा (42) पुत्र पूरन सिंह बोहरा बीते कुछ दिन पूर्व अपने छोटे भाई की बेटी के जन्मदिन पर गांव पहुंचे। मंगलवार को वह पत्नी बीना के साथ पारिवारिक कार्य से हल्द्वानी गए। देर शाम वापसी में वह खैरना क्षेत्र टाटा सूमो यूके 04 टीए 6122 से गांव की ओर रवाना हुए। रातीघाट – बेतालघाट मोटर मार्ग से खैराली बूंगा गांव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग पर पहुंचे।

गांव के समीप पहुंचने पर भुवन ने वाहन चालक तथा पत्नी बीना को वाहन से उतार वाहन मोड़ने लगा की तभी वह अचानक वाहन पर संतुलन खो बैठा। नतीजतन वाहन असंतुलित होकर खाई की ओर पलटता चला गया। वाहन के खाई की ओर गिरने से हड़कंप मच गया।

आसपास के लोग घटनास्थल की ओर पहुंचे तथा रेस्क्यू अभियान शुरु किया। वाहन के अंदर फंसे भुवन को बामुश्किल बाहर निकाल आपातकालीन 108 सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने भुवन को मृत घोषित कर दिया। भुवन की मौत से गांव में मातम पसर गया है जबकि स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है। अस्पताल में भी माहौल गमगीन बना हुआ है। घटना से हर कोई स्तब्ध है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.