Saturday, September 5, 2026

अशोका लीलैंड में कार्य कर रहे अस्थायी कर्मचारियो ने फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन कर की स्थायी नियुक्ति की मांग

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। आशीर्वाद योजना के तहत अशोका लीलैंड में कार्य कर रहे अस्थायी कर्मचारियो ने फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन कर स्थायी नियुक्ति की मांग की। इस दौरान कर्मचारियो ने फैक्ट्री प्रबंधकन पर गम्भीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अगर मांग पूरी नही होती तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा।

कांग्रेस महासचिव हरीश पनेरू के नेतृत्व में सैकड़ो अस्थाई कर्मचारियों ने अशोका लीलैंड कम्पनी के गेट पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था। प्रदर्शन कर रहे अस्थायी कर्मचारियो ने कम्पनी में प्रबंधक पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2010 से अशोका लीलैंड कम्पनी द्वारा आशीर्वाद योजना के तहत सैकड़ो युवक और युवतियों को चार साल का ऑटो मोबाइल्स का डिप्लोमा कराया गया था। इस दौरान सभी लोगो से फैक्ट्री में काम लिया जाता रहा है। अब चार साल पूरा होने के बाद सैकड़ो कर्मचारियो को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। वही आरोप लगाया कि डिप्लोमा को लेकर अन्य फैक्ट्रियो में जाने पर नौकरी नहीं मिल पा रही है। पूर्व में फैक्ट्री प्रबंधक द्वारा आश्वशन दिया गया था कि डिप्लोमा धारियों को स्थायी नियुक्ति के लिए कार्यवाही की जाएगी। पिछले क़ई माह से वह स्थायी नियुक्ति के लिए प्रदर्शन करते हुए आ रहे है। बावजूद इसके अब तक उनके समस्याओं का समाधान नही हो पाया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगे पूरी नही होती तो वह आंदोलन को उग्र करेगे। इस दौरान प्रहलाद सिंह राजपूत, रोहित पाण्डे, भुवन भट्ट, भारत नेगी, दीप्ति रौतेला, निधि नेगी, दीपक गुप्ता, विकास कुमार आदि मौजूद थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.