भोंपूराम खबरी। अवैध खनन की धरपकड़ हेतु पूरे ऊधमसिंहनगर जनपद में चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी सिडकुल, कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा गस्त/चैकिंग के दौरान सितारगंज क्षेत्र के ग्राम बरुवाबाग में प्रातः लगभग 7:00 बजे बिना अनुमति के मिट्टी का अवैध खनन कर ले जा रही दो ट्रैक्टर-ट्राली, एक ट्रैक्टर मय मड लोडर के सीज किया गया। अवैध खनन संबंधी रिपोर्ट, परगना मजिस्ट्रेट सितारगंज तुषार सैनी को प्रेषित की जाएगी।




