Saturday, September 5, 2026

अवैध कब्जों पर निगम प्रशासन सख्त

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।शहर में अवैध कॉलोनियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिसे देखते हुए प्रशासन भी मुस्तैद हो गया है। नगर निगम द्वारा ऐसे स्थानों को चिन्हित कर निर्माण कार्य रुकवाया जा रहा है। इन्ही स्थानों में गंगापुर रोड स्थित शैलजा फार्म भी शामिल है। जिस पर हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। नगर निगम द्वारा शैलजा फार्म में किसी भी प्रकार के नव निर्माण पर नजर रखी जा रही है। सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने बताया कि 2 सितंबर को नगर निगम द्वारा इस भूमि का सर्वे कराया गया था। जिसमे पाया गया कि वर्तमान में कुल भूमि 11.92 एकड़ है जबकि पुराने दस्तावेजों में कुल जमीन 13 एकड़ की बताई जा रही थी। उन्होंने बताया कि कुल जमीन में से 6.06 एकड़ जमीन पर शैलजा फार्म बना है बाकी शेष जमीन नगर निगम की है । उन्होंने बताया कि शैलजा फार्म की जमीन पर हाईकोर्ट ने शहरी विकास सचिव को मामले के निस्तारण के आदेश दिए है। सहायक नगर आयुक्त के मुताबिक शैलजा फार्म में कई लोगों की हिस्सेदारी है और फ्री होल्ड के सत्यापन की जांच शहरी विकास सचिव द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया कि शैलजा फार्म का कुछ हिस्सा नगर निगम में आने वाली जमीन में भी आ रहा है। जिसे नगर निगम द्वारा हटाया जा सकता है। सहायक आयुक्त गोस्वामी के मुताबिक अगर शहरी विकास सचिव का फैसला शैलजा फार्म के मालिकों के पक्ष में नहीं आता तो नगर निगम पूरी 11.92 एकड़ जमीन पर कब्जा कर लेगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भी नगर निगम की टीम द्वारा शैलजा फार्म में हो रहे काम को रुकवाया गया है। बता दें कि इस भूमि का एक अवैध कब्जेदार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का करीबी माना जाता है जिसके कारण उस पर मनमानी करने और भू माफिया होने का आरोप भी लगता रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.