Friday, September 4, 2026

अवाना बुग्याल ट्रेक में बही महिला ट्रेकर का मिला शव,

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। 6 ट्रैकर दल एवं 3 गाईड सहित उत्तरकाशी जिले के अवाना बुग्याल ट्रेक के लिए 11 अगस्त को ट्रेकिंग के लिये एक दल निकला था। 12 अगस्त को सुबह 10 बजे अवाना के लिये प्रस्थान करते हुए 5 किमी आगे दागी गाड़ मे पुल पार करते समय एक महिला ट्रेकर दिव्या, उम्र 26 वर्ष, निवासी उत्तम नगर, दिल्ली पानी के तेज बहाव में बह गई थी।

आपदा कंट्रोल रूम द्वारा उक्त घटना की सूचना तत्काल एसडीआरएफ भटवाडी, पुलिस हर्षिल, राजस्व उप निरीक्षक झाला एवं वन विभाग की टीम को दी गई संयुक्त टीमों द्वारा 12 अगस्त को खोजबीन प्रारंभ की गई परंतु लापता महिला का पता नहीं चल पाया। 15 अगस्त को पुनः लापता महिला के परिवार जनों द्वारा पुनः खोजबीन करने लिए जिला प्रशासन से अनुरोध किया है।

जिसके बाद जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी द्वारा पुनः खोजबीन करवाने हेतु आपदा प्रबंधन अधिकारी को निर्देशित किया गया। आज 16 अगस्त सुबह 10:30 बजे 20 सदस्यीय एनडीआरएफ टीम, आपदा प्रबंधन टीम क्यूआरटी, राजस्व विभाग एवं पुलिस हर्षिल द्वारा खोजबीन करते हुए महिला का शव करीब 3:00 बजे बरामद किया गया। जिसे लेकर टीमें हर्षिल ला रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.