Friday, September 4, 2026

अल्मोड़ा ने जीती आठवीं राज्य स्तरीय नेट बॉल चैंपियनशिप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में नेट बॉल एसोसिएशन उत्तराखंड के तत्वाधान में आठवीं राज्य स्तरीय नेट बॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। फाइनल मैच उत्तरकाशी और अल्मोड़ा के बीच खेला गया जिसमें अल्मोड़ा विजेता और उत्तरकाशी उपविजेता रही। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विपिन जल्होत्रा ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

जल्होत्रा ने सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से शरीर चुस्त और तंदरुस्त बनता है। आज खेल शिक्षा का एक जरूरी अंग समझा जाने लगा है। खेलों से मनुष्य का संपूर्ण विकास होता है।

जानकारी देते हुए आयोजक सचिव नीतीश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में उधम सिंह नगर जनपद के साथ-साथ अल्मोड़ा, देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता का पहला मैच उधम सिंह नगर व देहरादून के बीच खेला गया जिसमें 15-12 से उधम सिंह नगर विजय रही। दूसरे मैच में चमोली ने रुद्रप्रयाग ने 13-8 से हराया। तीसरा मैच नैनीताल उत्तरकाशी के बीच खेला गया जिसमें18-12 स्कोर से उत्तरकाशी विजय रही। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच उधम सिंह नगर व अल्मोड़ा के बीच खेला गया जिसमें अल्मोड़ा 17-13 से विजयी रहा। दूसरा सेमीफाइनल मैच उत्तरकाशी और चमोली के बीच खेला गया जिसमें उत्तरकाशी टीम 18-16 से विजयी रही।

फाइनल मैच उत्तरकाशी और अल्मोड़ा के बीच खेला गया जिसमें अल्मोड़ा विजेता और उत्तरकाशी उपविजेता रही। इस दौरान धीरज चौधरी रिंकू पासवान नेट बॉल एसोसिएशन उधम सिंह नगर के वाइस प्रेसिडेंट मनदीप वर्मा, आयोजक सचिव नीतीश कुमार, शशिकांत, दीप कमल, अलमिया, हरीश रावत इत्यादि लोग उपस्थित थे

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.