Friday, September 4, 2026

अल्मोड़ा में 25.5 और यूएस नगर में 31.42 फीसद वोटिंग, जानें सभी जिलों का हाल

Share

Advertisement

उत्तराखंड में निकाय चुनाव के लिए सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया था। राज्य के सौ नगर निकायों के चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। करीब 30 लाख 29 हजार मतदाता मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। भारी ठंड के बावजूद बूथों पर मतदाताओं की कतारें लगी हुई हैं। लेकिन राज्य में सुबह 10 बजे तक केवल 11.36 फीसद ही वोट पड़े थे। उसके बाद बूथों पर लाइनें बढ़ने लगी थी। राज्य में कुल 1515 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें बूथों की संख्या 3394 है। राज्य के विभिन्न निकायों के लिए कुल 5405 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें मेयर पद पर 72, पालिकाध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए 445 जबकि पार्षद और सदस्य के पदों पर 4888 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। प्रदेशभर में निकाय चुनाव मतदाता सूची में कुल 30.29 लाख मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। राज्य में 12 बजे तक 25.70 फीसद मतदान हुआ है।

12 बजे तक इतने प्रतिशत वोट पड़े

जिला मतदान प्रतिशत

अल्मोड़ा 25.5

बागेश्वर 26.59

चमोली में 28.85

चम्पावत 25.41

देहरादून 21.39

हरिद्वार 27.77

नैनीताल 22.55

पौड़ी 26.6

पिथौरागढ़ 25.24

रुद्रप्रयाग 25.8

टिहरी 22.99

यूएस नगर 31.42

उत्तरकाशी 24.03

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.