Friday, September 4, 2026

अल्मोड़ा जिले में तैनात आबकारी निरीक्षक निलंबित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।  सचिव आबकारी हरि चंद्र सेमवाल ने राजस्व वसूली में ढिलाई बरतने और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अनदेखी करने पर अल्मोड़ा जिले में तैनात आबकारी निरीक्षक बलजीत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबन के साथ ही उन्हें हल्द्वानी स्थित संयुक्त आबकारी आयुक्त कार्यालय में संबद्ध करने के भी आदेश दिए हैं। अल्मोड़ा के जिलाधिकारी ने आबकारी निरीक्षक के निलंबन के संबंध में रिपोर्ट दी थी । वह अपने दायित्व का निर्वहन न करने और कर्मचारी आचरण नियमावली के प्रावधानों के तहत प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.