Friday, September 4, 2026

अराजक तत्वों के कारण 6 घंटे रही बिजली गुल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। होली का त्यौहार भाईचारे और प्रेम का प्रतीक है लेकिन कुछ हुड़दंगियों और अराजक तत्वों की वजह से रुद्रपुर की आवास विकास कालोनी में 6 घंटे बत्ती गुल रही। यहाँ कई घरो में सुबह 11 बजे से 5 बजे तक बत्ती गुल रही। कुल छ घंटे तक कालोनी वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

होली के पर्व पर शरारती तत्वों के कारनामे का खामियाजा शिव शक्ति मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों को भुगतना पड़ा। रुद्रपुर के एसडीओ अंशुल मदान ने बताया कि कुछ अराजक तत्वों के द्वारा डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स में पानी डालने के कारण कॉलोनी के 132 घरों को 6 घंटे तक बिजली नहीं मिल पाई। अंशुल ने बताया कि खराबी का पता लगाने के बाद ब्लोवर से बॉक्स को सुखाया गया और प्रक्रिया पूरी होने के बाद घरों में बिजली आपूर्ति सुचारू की गयी। उन्होंने बताया की कोई साक्ष्य या दोषियों का पता न चलने के कारण किसी पर कार्रवाई नहीं हो पाई।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.