Saturday, September 5, 2026

अमृत महोत्सव और विधिक सेवा सप्ताह के तहत चलाया जा रहा जागरूकता अभियान   

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल से प्राप्त निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने बताया प्राधिकरण द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव और विधिक सेवा सप्ताह अभियान के तहत अक्टूबर 2021 से माह में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है ।

उन्होने बताया इसी क्रम में नालसा (गरीबी उन्मूलन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये विधिक सेवाएं) योजना,2015 के क्रियान्वयन हेतु इंदिरा गांधी खेल मैदान किच्छा उधम सिंह नगर में 23 अक्टूबर को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जायेगा। उन्होने बताया शिविर में विभागीय स्टालों के माध्यम से विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की नि शुल्क प्रचार सामग्री व फार्म आवंटित कर पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण कर, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, बौना पेंशन, आधार कार्ड आदि का लाभ दिलाया जायेगा और परिवार रजिस्टर की नकल एवं अन्य सुविधायें भी उपलब्ध कराई जाएगी । उन्होंने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य विभाग मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सहयोग से निशुल्क ओपीडी के माध्यम से क्षेत्र आम जनता को चिकित्सा सुविधा एवं दवाइयां उपलब्ध करायी जायेगी। श्रम विभाग की ओर से निशुल्क प्रचार सामग्री वितरित कर, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और मजदूरों का पंजीकरण भी किया जायेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.