Friday, September 4, 2026

अमित शाह ने कांग्रेस को जमकर घेरा, पहले राहुल गांधी-स्मृति ईरानी में दिखा वार-पलटवार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। संसद के निम्न सदन लोकसभा में बुधवार को भी विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी है. सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही राहुल गांधी ने मणिपुर के मुद्दे पर पीएम मोदी पर निशाना साधा. राहुल ने कहा, “मणिपुर में भारत माता की हत्या हुई है. पीएम मणिपुर नहीं गए. क्योंकि आप उनके लिए मणिपुर भारत में नहीं है.” राहुल गांधी के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पलटवार किया. वहीं, अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जवाब दिया. अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने कहा सब कुछ, लेकिन किया कुछ नहीं. सारे काम बीजेपी ने किए।

शाह ने इस दौरान कहा कि भारतीय राजनीति के तीन नासूर थे- भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण. पीएम मोदी ने इसे दूर किया. भ्रष्टाचार क्विट इंडिया, परिवारवाद क्विट इंडिया,

अमित शाह ने कहा, “अविश्वास प्रस्ताव में चर्चा के दौरान सरकार के खिलाफ कुछ मुद्दे रखे जाते हैं. लेकिन, विपक्ष ने ऐसा नहीं किया. चर्चा सुनने के दौरान मैं इस निष्कर्म पर पहुंचा हूं कि ये निष्कर्षहीन प्रस्ताव है. हमारे पास सदन और जनता दोनों का समर्थन है. जनता में कहीं भी पीएम मोदी के खिलाफ अविश्वास नहीं है.

संसद के मॉनसून सत्र में अविश्वास प्रस्ताव पर दूसरे दिन की बहस राहुल गांधी के भाषण के साथ शुरू हुई. राहुल गांधी ने अपने 35 मिनट के भाषण में भारत जोड़ो यात्रा और मणिपुर पर बात की. राहुल ने कहा- “हमारे प्रधानमंत्री आज तक मणिपुर नहीं गए. उनके लिए मणिपुर हिंदुस्तान नहीं है.”

राहुल गांधी ने कहा कि सेना एक दिन में वहां शांति ला सकती है. आप ऐसा नहीं कर रहे हो, क्योंकि आप हिंदुस्तान में मणिपुर को मारना चाहते हो. आप भारत माता के रखवाले नहीं, आप भारत माता के हत्यारे हो.

राहुल को इस बयान पर स्पीकर ओम बिरला ने टोका. उन्होंने कहा- ‘भारत माता हमारी मां है, सदन में बोलते वक्त मर्यादा का ध्यान रखें.’ इस पर राहुल बोले- ‘मैं अपनी मां की बात कर रहा हूं. आपने मणिपुर में मेरी मां की हत्या की. एक मां यहां बैठी है, दूसरी की हत्या आपने मणिपुर में की.’

राहुल के भाषण के जवाब में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा- “राहुल भारत माता की हत्या की बात करते हैं. कांग्रेस ताली बजाती है. ये इस बात का संकेत है कि मन में गद्दारी किसके है.”

लोकसभा में राहुल गांधी को लेकर एक नया विवाद भी हो गया. स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर महिला सांसदों के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया. स्मृति ने कहा कि राहुल गांधी ने सदन में महिला सांसदों की मौजूदगी में सभी को फ्लाइंग किस दी. बीजेपी ने इसकी शिकायत स्पीकर से की है.

सांसद फारूक अब्दुल्ला ने लोकसभा में कश्मीरी पंडितों का जिक्र किया. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि केंद्र के मंत्री ने कहा कि जब से उनकी सरकार आई है, जम्मू कश्मीर में बाल विवाह रुक गए हैं. लेकिन वह पूरी तरह गलत हैं. महाराजा हरि सिंह ने 1928 में एक एक्ट बनाया था जिसके तहत वहां बाल विवाहों पर पूरी तरह रोक लगी थी.

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.